Raghav Chadha Security: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राघव चड्ढा की सिक्योरिटी वापस ले ली है। इस बीच चर्चा है कि केंद्र सरकार उन्हें जेड सिक्योरिटी कवर दे सकती है। सिर्फ दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को Z सुरक्षा कवर मिलेगा, जबकि बाकि जगहों पर Y प्लस सिक्योरिटी रहेगी।
हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था और सदन में उनके बोलने पर रोक लगा दी थी। आम आदमी पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता बनाया। दिलचस्प बात ये है कि आज ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर और उनकी निजी यूनिवर्सिटी में छापामारी की।
Raghav Chadha Security: दिल्ली पुलिस संभाल रही राघव चड्ढा की सुरक्षा
पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा पंजाब पुलिस ने वापस ले ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला पिछले हफ्ते लिया गया और इसे पार्टी नेतृत्व के साथ उनके मतभेदों से जोड़ा जा रहा है। अब केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। फिलहाल दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा संभाल रही है, जब तक केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं हो जाती।
Saurabh Bharadwaj Claim: सौरभ भरद्वाज का दावा
BJP Govt toolbox is so so predictable.
Raghav Chadha was threatened by ED and he out of fear or greed decided to backstab his party who made him MP or whatever he is today.
When Raghav is called out on Social Media, BJP people came out to defend Raghav.
On position of Dy…
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 15, 2026
पंजाब की आप सरकार द्वारा राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छीनने पर दिल्ली के आप नेता सौरभ भरद्वाज का दावा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “केंद्र सरकार राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा दे रही है।” उन्होंने लिखा केंद्र सर्कार राघव चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है।
What is Z Security: क्या है Z सिक्योरिटी?
राघव चड्ढा को जिस जेड सिक्योरिटी मिलने की चर्चा हो रही है, उसमें सरकार द्वारा 22 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इसमें आमतौर पर 4 से 6 NSG कमांडो शामिल होते हैं, साथ ही दिल्ली पुलिस, ITBP या CRPF के जवान और स्थानीय पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में होते हैं। यह एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है।
यह भी पढ़ें- IT कंपनी TCS में गंदा खेल! नमाज के लिए दबाव और युवतियों को फंसाकर करते थे यौन शोषण, SIT रिपोर्ट में खुली पोल























