लुधियाना- बठिंडा : डेरा सिरसा मुखी राम रहीम को सोमवार सोनारिया जेल रोहतक में सीबीआई कोर्ट से सजा सुनाए जाने मौके बठिंडा में जिला प्रशासन की ओर से सख्ती से कफर्यु लगा दिया गया ।
हलांकि जिला प्रशासन ने सोमवार को कफर्यु में सुबह नौ बजे से लेकर दो बजे तक ढील दी हुई थी । लेकिन जिले के डिप्टी कमिशनर ने सजा एलान मौकेहलातों को नजर रखते हुए दोपहर एक बजे फिर से कफर्यु लगाने के लिए अनाऊंसमेंट कर दिया । जिस के चलते लोग जल्द अपने घरों की ओर चल दिए। इस के अलावा बठिंडा में रहते राम रहीम के संमधी हरमंदर सिंह जस्सी रविवार देर शाम को ही सिरसा डेरे के समीप बने अपने दामाद के घर पहुंच गए थे ।
जैसे ही राम रहीम को सीबीआई अदालत की ओर से दस साल की सजा सुनाई गई वैसे ही जिला प्रशासन ने चौकसी बढा दी और लोगों को जरा सा भी बाहर नही आने दिया । जिले में डेरा सर्मथकों की ओर से कोई भी उत्पात मचाने जैसी कोई खबर सामने नही आई ।
-सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



