पंजाब में राहुल की ‘शक्ति’ योजना की शुरुआत 

Summary :

NULL

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये राहुल गांधी की महत्वाकांक्षी ‘शक्ति’ योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को शुरू किया। पार्टी के मुताबिक, लोग ‘शक्ति’ परियोजना से एक एसएमएस भेजकर जुड़ सकते हैं इसके लिये उन्हें मैसेज बॉक्स में जाकर अपना मतदाता क्रमांक देना होगा और उनका पंजीकरण हो जाएगा।

Capt Amarinder Singh

इस परियोजना का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांधी के साथ डिजिटली जोड़ना है। इसमें कहा गया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत में इस परियोजना की सफलता परिलक्षित हुई है। कांग्रेस की विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जमीनी स्तर पर मतदाताओं को लक्षित करने के लिए इस संदेश प्रणाली का अधिकतम उपयोग करें।

Desk Team