शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल पंजाब में होने वाले चुनाव में सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी और किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने शिअद (संयुक्त) का गठन सत्ता पाने के लिए नहीं किया, बल्कि पंजाब और सिख पंथ की बेहतरी के लिए किया है।
ढींढसा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, और अकाल तख्त को एक परिवार के “कब्जे” से “मुक्त” कराना चाहती है ताकि अकाली दल के मूल सिद्धांतों की रक्षा की जा सके।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी और दल के साथ गठबंधन करने संबंधी मीडिया में आई खबरें “अफवाह” हैं और इस संबंध में पार्टी के भीतर कोई बातचीत नहीं हो रही।


Download Android App
Download iOS App



