अकाली दल ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा 1984 के कत्लेआम के बारे में दिये गये बयान को दुर्भाज्ञपूर्ण तथा मानवता को शर्मशार करने वाला बताया है।
पार्टी के प्रवक्ता डा. दलजीत चीमा ने आज यहां कहा कि राहुल गांधी ने सैम पित्रोदा को पंजाब भेजकर दोबारा सिखों के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है। समूचा पंजाबी तथा सिख भाईचारा कांग्रेस के इस बयान का 19 मई को मुंह तोड़ जवाब देंगे।
डॉ। चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के नजदीकी लोगों के बयान इस बात को प्रकट करते हैं कि कांग्रेस पार्टी 1984 कत्लेआम में निभाए अपने कृत्य पर आज भी गौरवान्वित महसूस कर रही है तथा हजारों मासूम लोगों का कत्लेआम करने वाले हत्यारों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुनना चाहती।
प्रधानमंत्री पद के लिए मुकाबला अब ‘‘एकतरफा’’ – जेटली
उन्होंने श्री गांधी से पूछा ‘जो हुआ सो हुआ’ कहकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है? इसका सीधा-साधा मतलब है कि कांग्रेस दोषियों के साथ खड़ है तथा लोगों को इंसाफ न मांगने तथा भूल जाने का संकेत दे रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि एक टी.वी इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह खुलासा तो किया है कि कांग्रेस के कुछ उच्चकोटि के नेता 1984 कत्लेआम के लिए दोषी हैं पर वह गांधी परिवार तथा कांग्रेस पार्टी आज भी ही बचाने की कोशिश कर रहा हैं।
पर पंजाब तथा देश के लोग कांग्रेस की घटिया नसीहतों को सुनकर मानवता के प्रति किए इस जघन्य अपराध को कभी भी नही भूलेंगे तथा इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



