BREAKING: ED ने पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर मारा छापा! इस मामले में हुई कार्रवाई

Summary :

Sanjeev Arora ED Investigation: आज शनिवार, सुबह-सुबह पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पंजाब की मान सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों के 4 ठिकानों पर ताबतोड़ छापेमारी कर रही है। खबर है कि ED के अधिकारी लगातार मंत्री के सरकारी आवास पर भी जांच और पूछताछ कर रहे हैं। दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी बता दें कि ED की यह कार्रवाई चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR स्थित मंत्री जी के कई ठिकानों पर हो रही है। मंत्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत कार्रवाई हो रही है।…

Sanjeev Arora ED Investigation: आज शनिवार, सुबह-सुबह पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पंजाब की मान सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों के 4 ठिकानों पर ताबतोड़ छापेमारी कर रही है। खबर है कि ED के अधिकारी लगातार मंत्री के सरकारी आवास पर भी जांच और पूछताछ कर रहे हैं।

दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

बता दें कि ED की यह कार्रवाई चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR स्थित मंत्री जी के कई ठिकानों पर हो रही है। मंत्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत कार्रवाई हो रही है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD के करीबियों के ठिकानों पर भी छापे पड़े थे।

इन मामलों में हो रही कार्रवाई

बता दें कि ईडी ने दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में हैम्पटन स्काई रियल्टी और संजीव अरोड़ा के घर पर आज सुबह से ही क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंत्री जी पर आरोप है कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन के फर्जी GST बिल बनाकर दुबई से अवैध पैसे भारत लाने के लिए ‘राउंड ट्रिप’ कराया। जिसके जरिए उन्होंने फर्जी ITC, GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक लेकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश की और इससे खूब पैसे कमाए। अब इस मामले में उनके ऊपर क़ानूनी कार्रवाई शुरू है।

ALSO READ: सोना हुआ महंगा, चांदी 2.65 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।