सतवंत सिंह बने पाकिस्तान सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान

Summary :

सरहद पार से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक पड़ोसी मुलक पाकिस्तान में रहने वाले सिखों की सर्वोच्च संस्था पाकिस्तान सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान सतवंत सिंह को बनाया गया है

लुधियाना-अटारी : सरहद पार से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक पड़ोसी मुलक पाकिस्तान में रहने वाले सिखों की सर्वोच्च संस्था पाकिस्तान सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान सतवंत सिंह को बनाया गया है। इसके साथ ही स. अमीर सिंह जोकि पूर्व प्रधान स. बिशन सिंह के छोटे भाई है, को पाकिस्तानी कमेटी के महासचिव बनाया गया है। 
पाकिस्तानी सिख आगुओं का चुनाव सर्वसहमति के साथ उक़ाफ बोर्ड के मुख्य कार्यालय लाहौर में हुआ है। इस अवसर पर पाकिस्तान सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी नए चुने सदस्य पाकिस्तान उकाफ बोर्ड के चेयरमैन सचिव तारीक वज़ीर खां समेत सिख आगु उपस्थित थे। 
उधर पाकिस्तान पंजाब के गर्वनर चौधरी मोहम्मद सरवर ने गुरूद्वारा श्री करतारपुर साहिब के साथ लगती जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण किए जाने पर पाबंदी लगाई है।
 इस जमीन पर सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी कृषि करते थे। उसके साथ ही पाकिस्तानी पंजाब सरकार ने गुरूद्वारा करतारपुर साहिब के लिए आवंटित 3 एकड़ जमीन के रक बे को 14 गुना बढ़ाकर 42 एकड़ करने की घोषणा की है। 
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput