लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के एक प्रसिद्ध सिख धर्म डेरे से संबंधित 2 धर्म बाबाओं के मध्य मनमुटाव और तकरार का मामला सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंच गया है। अकाल तख्त साहिब दोनों के मध्य हुए झगड़े का निपटारा करेंगा। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी गुरबचन सिंह ने दोनों बाबाओं को अगले 15 दिन के अंदर ही श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया है। हालांकि इस झगड़े में एक बाबे ने पेश होने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। तो पेश ना होने की सूरत में सिख पंथक रिवायतों के मुताबिक कार्यवाही की जाएंगी।
ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि निर्मल कुटिया जोहला जालंधर के बाबा जीत सिंह और बाबा जसपाल सिंह का आपसी विवाद काफी समय से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस विवाद का सार्थक हल निकालने के लिए दोनों समूहों को मिल बैठकर आपस में समझौता करवाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को दखलंदाजी करनी पड़ी और इसी लिए दोनों को बुलाया गया था, परंतु बाबा जीत सिंह इस संबंध में अधिक दिलचस्पी नहीं ले रहे।
प्रैस विज्ञप्ति के मुताबिक ज्ञानी गुरबचन सिंह ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों समूहों को 15 दिन के अंदर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यालय में पहुंचने के लिए आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई घमंड में आकर श्री अकाल तख्त साहिब पर नहीं पहुंचता या जो समूह ना आने के लिए वाजिद होगा, उसके ऊपर पंथक रिवायतों के मुताबिक सख्त कार्यवाही की जाएंगी।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



