लुधियाना में टेस्ला की इकाई स्थापित करने के लिए सिद्धू ने एलन मस्क को किया आमंत्रित, ट्वीट कर कही यह बात

Summary :

पंजाब में कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क को लुधियाना में औद्योगिक केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है

पंजाब में कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क को लुधियाना में औद्योगिक केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है। राज्य विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में कारोबारियों के लिए बेहतर माहौल को दर्शाते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, मैं एलन मस्क को लुधियाना में टेस्ला के संयंत्र को स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं।


पंजाब में नई तकनीक के माध्यम से हरित रोजगार पैदा होंगे : सिद्धू 

कांग्रेस नेता ने कहा पंजाब मॉडल लुधियाना को इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी उद्योग के लिए एक हब के रूप में बनाएगा जिसमें निवेश के लिए समयबद्ध सिंगल-विंडो क्लीयरेंस होगा। यह पंजाब में नई तकनीक के माध्यम से हरित रोजगार पैदा कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
टीएसआर नेता ने भी किया था आमंत्रित 
सिद्धू का आमंत्रण मस्क के इस बयान के बाद आया है कि कंपनी को भारत में लाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले, तेलंगाना और महाराष्ट्र ने भी एलन मस्क को वहां यंयंत्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया था।

Desk Team