चंडीगढ़ : पंजाब के निकाय एवं पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार को देश का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुये कहा कि इस परिवार ने राज्य के सभी संसाधनों को जमकर लूटा जिसकी वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गयी। श्री सिद्धू ने आज यहां कहा कि बादलों ने लोगों की परवाह किये बगैर अपने जेबों को भरा। शिरोमणि अकाली दल (शिअद)लोगों को सिर्फ वोट बैंक ही समझी है तथा वोट लेने के बाद उन्हें भूल जाती है। पिछले दस साल के शासन में बादल परिवार ने अपनी झोली में 25 विभाग रखकर सरकार को अपने निजी लाभ में बदल दिया था।
लोकतांत्रिक संस्थाओं को तबाह कर दिया। बादलों के शासन में लोकतंत्र और आत्रादी केवल बादल एंड कंपनी तक ही सीमित रही। श्री सिद्धू ने शिअद के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर लगाये गये झूठे और बेबुनियादी आरोपों पर प्रतिक्रिया जताते हुये कहा कि वे कुछ बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांके। बादलों ने तो लोगों से उनके जीने के अधिकार को छीन लिया और उनको कुएं में धकेलने का काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि शिअद देश की सबसे अधिक भ्रष्ट पार्टी बन गई है और इसको लोगों की समस्याओं की कोई भी चिंता नहीं है।बादल अपनी कारगुजारियों के कारण बदनाम हो चुके हैं इसी कारण लोगों ने उसे विधानसभा चुनावों में हाशिये पर पहुंचा दिया। उसके बाद गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव और निगम के चुनावों में लगातार हार से वे बौखला गये हैं तथा अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



