लुधियाना- खन्ना : लुधियाना के नजदीक खन्ना पुलिस ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबलों के दौरान सट्टा लगाने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करके बड़ा पर्दाफाश किया है।
आईपीएस ध्रुव दहिया वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने बताया कि खन्ना पुलिस को गुप्त सूत्रों से इतलाह प्राप्त हुई थी कि दोनों देशों के मध्य क्रिकेट मैच होने के कारण हरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र जसवीर सिंह भगवानपुरा रोड़ समराला के मकान में स्थित चोबारे में प्रदीप कुमार दुआ उर्फ दीपा निवासी खन्ना, जोटी निवासी फाजिलक, अंकुर निवासी जालंधर और निखिल निवासी लुधियाना अपने-अपने संपर्क सूत्रों के जरिए भोले-भाले लोगों को धड़ा सटटा लगाने के लिए प्रेरित करते है और कुछ पैसों में अधिक पैसा देने का लालच देकर क्रिकेट मैच पर दांव लगाते ठगी मार रहे थे।
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धोनी भड़क गए Kuldeep Yadav पर, कहा-‘बॉलिंग करेगा या बॉलर चेंज करें’
सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी द्वारा हरजीत सिंह उर्फ सोनू के घर रेट करके आरोपी प्रदीप कुमार दुआ को मोके से गिरफतार किया गया।
गिरफ्तार किए गए शख्स से कब्जे में क्रिकेट मैच पर सटटा लगाने वाला सामान एक मिनी एक्सचेंज, 30 मोबाइल फोन सेट, 24 लीडे, 2 माइक, 2 लैपटोप, एक प्रिंटर, एक फाइफाइ मोडम, एक डिकोडर, एक एलसीडी स्क्रीन और 6 रजिस्टर जिसपर फिक्सिंग संबंधित लिखा जाता था, बरामद किए है। उक्त दोषियों के खिलाफ समराला में केस रजिस्टर करके अन्य दोषियों की तलाश जारी है, जिन्हें गिरफतार किया जाएंगा।


Download Android App
Download iOS App



