लुधियाना : पंजाब में हिंदू नेताओं के टार्गेट किलिंग के मामले के तहत पादरी सुल्तान मसीह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एनआरआई एवं यूके सिटीजन जगतार सिंह जौहल को आज पुलिस रिमांड खत्म होने पर स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां पर उसे 2 दिसंबर के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
आज अदालत में सरकारी पक्ष की ओर से ठोस तर्क व बहस पेश की गई। जिला अटार्नी रविंदर कुमार अबरौल व सरकारी वकील राजबीर सिंह चाहल ने बताया कि अदालत में इस बात को रखा गया कि जगतार सिंह जौहल के पास से अभी इस बात का पता लगाना बाकी है कि उसके पास कितने पासपोर्ट है तथा वो अब तक कौन कौन से देश में जा चुका है। इसके लिए दिल्ली से इससे एक पासपोर्ट बरामद करवाना है।
इसके अलावा इससे इस हत्याकांड से जुडे और भी तथ्य पता करवाने है। सरकारी पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद माननीय अदालत ने जौहल को 2 दिसंबर तक के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



