लुधियाना : युवती ने शादी करने से अपने 27 वर्षीय पड़ोसी रघुवीर सिंह उर्फ लक्की को मना कर दिया तो एकतरफा प्यार में पागल युवक ने उस पर गुस्से में आकर तेजाब फेंक दिया। ताजपुर रोड पर स्थित पुनीत नगर में 15 नवंबर को युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया कि आरोपित युवक युवती की सगाई से भी काफी परेशान था।
एसीपी पवनजीत सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को हुई इस वारदात के बाद युवती को सीएमसी में दाखिल करवाया गया था। यहां दो दिन बाद जब उसे होश आया तो उसने पुलिस को बयान में जो बातें बताई उससे साफ हो गया था कि उस पर तेजाब डालने वाला रघुबीर सिंह लक्की ही है। मगर पुलिस उसके मुंह से पूरी कहानी जानना चाहती थी। पुलिस ने लक्की को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था, मगर जब उसे पता चला कि पुलिस को उसकी इस करतूत का पता चल गया है तो वह थाने से भाग गया था। उसे अब पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
निकाह से इंकार करने पर दरिंदे ने दुष्कर्म के उपरांत युवती पर फेंका तेजाब, दोनों हाथापाई में झुलसे
एसीपी के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह युवती पर पिछले तीन माह से आकर्षित था और उसने युवती को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। मगर लडक़ी ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। इसी के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। दूसरी तरफ पीडि़ता के मुताबिक वह हर रोज अपने चेहरे को शीशे में निहारती थी, मगर अब दरिंदे ने उसके चेहरे को खराब कर दिया।
पीडि़ता के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उन्होंने घर के सभी शीशों पर पर्दे डाल दिए है क्योंकि उनकी लाडली अपना चेहरा देखकर डर जाती है। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा तो प्रतिक्रिया स्वरूप पीडि़ता ने दोषी के लिए मौत की सजा मांगी। दबी आवाज में खांसते हुए अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि उनकी आर्थिक हालत खस्ता है लेकिन प्रशासन ने कोई सुध ना ली।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



