लुधियाना-फिरोजपुर : विजिलेंस टीम ने परचा रद्द करने की एवज में पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। जबकि सिधवांबेट में पीसीआर दस्ते में तैनात एक थानेदारको दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफतार किया है। जानकारी मुताबिक फिरोजपुर के हैड कांस्टेबल थाना लक्खोके बहराम में तैनात था।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी रछपाल सिंह ने बताया कि गांव अहमद ढंढी वासी मुख्तयार सिंह पर थाना लक्खोके बहराम में धारा 188 के तहत परचा दर्ज था। उक्त परचा रद्द कराने की एवज में हैड कांस्टेबल जीत सिंह ने मुख्तयार सिंह से तीन हजार रूपये की मांग की थी। मुख्तयार पैसे देने को तैयार हो गया था। मुख्तयार ने इस संबंधी विजिलेंस विभाग को शिकायत दी।
विजिलेंस टीम ने वीरवार शाम मुख्तयार को तीन हजार रुपये दिए, मुख्तयार ने थाना लक्खोके बहराम पहुंच कर हैड कांस्टेबल जीत सिंह को पकड़ा दिए। उसी समय विजिलेंस टीम ने छापामारी कर हैड कांस्टेबल को रिश्वत के तीन हजार रुपये लिए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



