लुधियाना-पटियाला : सूर्य उदय से पूर्व तारों की छांव से व्रत संकल्प लेने और सरगी खाने के बाद पूरा दिन निर्जला रहकर बिना कुछ खाएं-पिएं , सारा दिन खुशनुमा माहौल में गुजारना महिलाओं के लिए सौभागय की बात है। किंतु पंजाब सरकार से रूष्ट होकर अपनी मांगों के लिए पटियाला में मरणव्रत पर बैठी अध्यापिकाएं अन्य अध्यापकों के साथ 21 दिन बाद भी मोर्चे पर डटे हुए है।
इसी क्रम में करवाचौथ के अवसर पर भूख-हड़ताल पर बैठी महिला अध्यापिकाओं द्वारा अपने हाथों पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नाम की महेंदी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
चन्नी ने चुप्पी तोड़ लेकिन विपक्ष ने हटाने की रट नहीं छोड़ी
स्मरण रहे कि 19 दिनों तक मरणव्रत समाप्त करके क्रमवार भूखहड़ताल शुरू की गई है और आज करवा चौथ के त्यौहार को देखते हुए महिला अध्यापिकाओं द्वारा भूख हड़ताल के दौरान अपने हाथों पर शगुन की महेंदी के स्थान पर पंजाब सरकार की महेंदी लगाकर विरोध जताया जा रहा है।
महिला अध्यपिका ने कहा कि जहां वह अपने पति के लिए करवाचौथ के अवसर पर भूखा रह सकती है, वही अपने अधिकारों की रक्षा की खातिर वह अन्य महिलाओं के साथ भूख हड़ताल कर सकती है। उन्होंने कहा कि वह हर कीमत पर पंजाब सरकार से अपनी उचित मांगे मनवाकर हटेंगी।


Download Android App
Download iOS App



