लुधियाना-कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला के अंतर्गत गांव रायपुर राइया मंड इलाके से एक किसान द्वारा निकाल कर लाई गई में से 3 बमनुमा शैल प्रापत होने की खबर है।
मौके पर पहुंचे एसएचओ परमजीत सिंह थाला ढिलवां ने बमों को कब्जे में लेते हुए विस्फोटक सामग्री के विशेषज्ञों को जानकारी भेजी है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज जिले के भुलत्थ तहसील में पडते गांव राय पुर पीर बख्श में खेतों में दबे तीन बम मिले हैं। बम मिलने की सूचना का बाद गांव में अफरा-तफरी फैल गई।
बम मिलने की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ढिलवा पुलिस ने बम कब्जे में ले लिए हैं। अभी जांच पड़ताल जारी है।
बताया जा रहा है कि बम पुराने हैं। बहरहाल, अभी पुलिस बमों की जांच कर रही है। यहां बम कब और किसने रखे इसकी भी जांच की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



