लुधियाना-जालंधर : कालिया कॉलोनी में बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर साइकिल पर जा रहे दो दोस्तों को छोटा हाथी (टैंपो) ने टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में साइकिल सवार एक युवक सतिंदर सिंह की मौत हो गई।
संजय गांधी नगर का सतिंदर अपने दोस्त के साथ किसी काम से जा रहा था कि रास्ते में दुर्घटना हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। मौके पर सतिंदर की पत्नी उसका शव देखकर बेहोश हो गई। घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



