केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब की दुर्दशा का कारण बनी AAP, भ्रष्टाचार में कांग्रेस का तोड़ा रिकॉर्ड' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब की दुर्दशा का कारण बनी AAP, भ्रष्टाचार में कांग्रेस का तोड़ा रिकॉर्ड’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। बता दें अनुराग ठाकुर बुधवार को जालंधर पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी को पंजाब की दुर्दशा का कारण बताया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। बता दें अनुराग ठाकुर बुधवार को जालंधर पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी को पंजाब की दुर्दशा का कारण बताया। साथ ही अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान को घेरते हुए कहा कि उन्होंने नशा कारोबार को खत्म करने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज नशा कारोबार तेजी से फल-खूल रहा है. पंजाब में दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने लूट मचा रखी है। 
जेलों में बैठे अपराधी लोगों को धमकियां देते है
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधायकों और मंत्रियों को लूट की खुली छूट दी हुई है। ये आम आदमी पार्टी नहीं वसूली पार्टी है। वहीं मंत्री के अश्लील वीडियो को ठाकुर ने शर्मनाक बताया। साथ ही ये भी कहा आप के मंत्रियों के वीडियो के बारे में सुनकर भी शर्म आती है। आम आदमी पार्टी कहती थी कि माफिया राज खत्म कर दिया जाएगा लेकिन पंजाब में पंजाब में माफिया राज पहले से भी ज्यादा हो गया है। जेलों में बैठे अपराधी लोगों को धमकियां देते है, पंजाब में गायकों, खिलाड़ियों और व्यापारियों की हत्या की जा रही है। 
आगे उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि समाज में कोई भी खराब से खराब काम का नाम लिजिए आम आदमी पार्टी के नेता उससे जुड़े मिलेगें। आप के विधायकों में पैसा खाने की होड़ मची हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में जो 5 साल में भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए थे, आम आदमी पार्टी ने उसे एक साल में ही तोड़ दिया है। 
संसदीय उपचुनाव के लिए पार्टी के लिए प्रचार किया
पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी ने बुधवार को कहा कि केवल भाजपा ही राज्य को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। उन्होंने आगामी जालंधर संसदीय उपचुनाव के लिए पार्टी के लिए प्रचार किया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी ने निर्वाचन क्षेत्र में “विकास की कमी” के लिए कांग्रेस और राज्य में “बिगड़ती” कानून व्यवस्था के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।