पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ते फगवाडा के शहीद उधम सिंह नगर के प्रवेश द्वार पर लगे बैनर ‘‘ रोड़ नहीं तो वोट नहीं,, सभी के लिये आकर्षण बना हुआ है। इस नगर के मतदाताओं ने सभी राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि इस इलाके में वोट कोई मांगने न आये। जर्जर हालत में सड़क को ठीक कराने की जहमत किसी ने नहीं उठायी तो अब वोट किसी को नहीं दिया जायेगा। जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य सुरिंदर मित्तल,मोहल्ला कमेटी के सदस्य सुरिंदर कौर,नवदीप सिंह ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि राजनेताओं की अकर्मण्यता का खामियाजा हम सभी भुगत रहे हैं जबकि पैसा आम जनता का और उसे खर्च करने में भी इन्हें दिक्कत आती है।
उन्होंने कहा कि इस इलाके की सड़कों की इतनी खस्ता हालत है कि कभी कोई हादसा हो सकता है लेकिन न तो कोई राजनेता या नगर निगम का को काई अधिकारी उनकी आवाज सुनने नहीं आया। उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं बैनर तले धरना लगाया हुआ है। हमने किसी को वोट न देने का फैसला किया है। इस इलाके के निवासियों का कहना है कि उन्होंने निगम के मेयर अरूण,खोसला, फगवाडा के विधायक एवं होशियारपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार सोम प्रकाश तक अपनी शिकायत लेकर गये लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई 1 अब मजबूरन यह फैसला लेना पड़।


Download Android App
Download iOS App



