जालंधर : ब्रिटेन के गुरसिख सांसद तनमनजीत सिंह का आज उनके पैतृक गांव पंजाब के रायपुर पहुँचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। पंजाब में जालंधर के गांव रायपुर निवासी श्री तनमनजीत सिंह जो अब विदेश में स्थापित हो चुके हैं को ब्रिटेन का सिख सांसद के रूप में चुना गया है।
सांसद बनने के पश्चात आज पहली बार अपने गांव पहुंचे श्री सिंह का गांववासियों ने ढोल नगाड़े बजा कर स्वागत किया। श्री सिंह ने पंजाब आने पर खुशी व्यक्त करते हुए सबसे पहले गांव के स्कूल का दौरा किया जहां उन्होने प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की थी।
उन्होने स्कूल के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढाई करने के लिए प्रेरणा दी तथा अपने चाचा परमजीत सिंह रायपुर से गांव की सड़को की दशा सुधारने की भी मांग की। उन्होने पंजाब में किसानो द्वारा की जा रही आत्महत्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को किसानो की फसल का सही मूल्य देना चाहिए और उन्हें सही दिशा निर्देश देना चाहिए लेकिन किसानो को भी इसमें सरकार का साथ देना होगा।


Download Android App
Download iOS App



