लुधियाना : नगर निगम चुनावों में जाली वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बीच लुधियाना के सियासी लोगों की किस्मत का फैसला 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएंगा कि लुधियाना नगर निगम का ताज किस सियासी पार्टी के बाशिंदों के सिर सजेगा। फिलहाल कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत लोकइंसाफ पार्टी आप के सहारे अपने-अपने दावे ठोंक रहे है। लुधियाना के 95 वार्डो में 24 फरवरी को हुई वोटिंग के पश्चात आज वार्ड न. 44 के दो पोलिंग स्टेशनों पर पुन: भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत वोटिंग हुई।
वोटिंग के लिए जिला चुनाव अधिकारी की विशेष हिदायतों के उपरांत भारी मात्रा में फोर्स डटी हुई थी। जिला चुनाव अधिकारी व डीसी प्रदीप अग्रवाल ने इन इलाकों के आबसरवर परमजीत सिंह की रिपोर्ट को आधार बनाकर वार्ड न. 44 के बूथ न. 2 और 3 में पुन: मतदान करवाने का निर्णय लिया था। शाम 4 बजे आखिरी समय तक इन पोलिंग बूथों पर कुल मतदान 68.41 फीसदी दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारी श्रीमती नीलू कत्याल गुप्ता के मुताबिक पोलिंग बूथ 2 में 72.43 फीसदी और पोलिंग बूथ 3 में 65.69 फीसदी दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वोटिंग डालने की प्रक्रिया पूरी तरह अमनशांति और लोगों के सहयोग के साथ पूर्ण हुई। इसके लिए बाकायदा उन्होंने सियासी पार्टियों और आम जनता के मिले सहयोग का भी धन्यवाद किया।
स्मरण रहे कि इस इलाके में कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह का बेटा, पूर्व अकाली विधायक प्रेम मित्तल का बेटा जो सिमरजीत सिंह बैंस ग्रुप से चुनाव लड़ रहे है जबकि अकाली दल की तरफ से पूर्व युवा नेता मितपाल दुगरी चुनाती दे रहे थे। पूर्व विधायक प्रेम मित्तल और सिमरजीत सिंह बैंस ने इस वार्ड में कांग्रेस पर जाली वोट डालने और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे।
बहरहाल इन मतदान के बाद 27 फरवरी मंगलवार को 95 नगर निगम वार्डो के 9 मतदान केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस प्रशासन ने 1000 से अधिक वर्दीधारी मुलाजिमों को सुरक्षा के लिए तैनात कर रखा है। जानकारी के मुताबिक हर सेंटर पर 50 से 100 मुलाजिम भी तैनात रहेंगे। उनके साथ कमांडो फोर्स भी मौजूद है। जबकि इलाकों में पीसीआर दस्ते और थानों के मुलाजिमों के अलावा अन्य शहरों से बुलाएं गए वर्दीधारियों के जिम्मे सुरक्षा व्यवस्था है और वे समय-समय पर अपने ऊंच अधिकारियों को रिपोर्ट कर रहे है। समस्त पार्टी वर्करों और आम नागरिक को मतदान केंद्रों से 50 मीटर दूर रखा जा रहा है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



