ईवीएम को दोष क्यों दिया जाए : हरदीप सिंह पुरी

Summary :

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ” ईवीएम का भारतीय आम चुनाव में पहली बार 2004 में उपयोग किया गया था। हम सभी जानते हैं कि तब कौन जीता था।”

केंद्रीय मंत्री और अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर बुधवार को चिंता जताते हुए कहा कि यह पहली बार है कि कोई सरकार सकारात्मक एजेंडे के साथ लोगों के पास गई है। पुरी ने एक ट्वीट किया, “ईवीएम को दोष क्यों दिया जाए।”

EVM

उन्होंने कहा, “मैंने शुरू से कहा है कि यह पहली बार है कि कोई सरकार सकारात्मक एजेंडे पर लोगों के पास गई है। सरकार ने लोगों के लिए जो किया है, इस आधार पर वोट मांगा। यह वोटिंग मौजूदा सरकार के समर्थन में मालूम पड़ रही है।” विपक्ष पर खासकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए हरदीप सिंह ने कहा, “हालांकि, ईवीएम का भारतीय आम चुनाव में पहली बार 2004 में उपयोग किया गया था। हम सभी जानते हैं कि तब कौन जीता था।”

Desk Team