लुधियाना-पटियाला : पंजाब के शाही शहर के नाम से विख्यात पटियाला में लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते देर रात कुछ अज्ञात युवकों ने एक शख्स के घर में दाखिल होकर हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने वाले कातिल मोके से फरार हो गए, जबकि युवक की गोली लगते ही मोके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का कल ही जन्म दिन भी था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 35 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई है, जोकि स्थानीय शहर की अनाज मंडी के अंतर्गत लगती सुखराम कॉलोनी का रहने वाला था। कत्ल की जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस कत्ल की वजह कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच हुई इस हत्या के उपरांत मृतक के परिजनों द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर हमलावरों के स्कैच तैयार करवाए गए हैं। इलाका डीएसपी सौरभ जिंदल के मुताबिक मृतक रात करीब पौने 10 बजे भारत नगर फैक्ट्री की तरफ गया था। वहां अचानक तीन-चार लोगों ने अचानक उस पर गोली चला दी। इस हत्या के उपरांत इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है क्योंकि सूबे में कोरोना की महामारी के चलते शाम 7 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगा हुआ है और ऐसे में गोली चलाकर तीन-चार लोगों का भाग जाना आश्चर्यजनक है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



