पुष्कर मेले में बेकाबू हुआ भैंसा, 2 घोड़ों को उठाकर पटका, जीप की उड़ाई धज्जियां

Summary :

यह मामला 17 नवंबर मंगलवार का है। इस घटना को देखने के बाद सभी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

राजस्थान के अजमेर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुष्कर मेले में एक भैंसा अनियंत्रित होकर वहां रखी हुई चीज़ों को तोड़ने लगा, साथ ही भैंसा मेले में बंधे हुए 2 घोड़ों को उठाकर पटकने लगा।

यह मामला 17 नवंबर मंगलवार का है। इस घटना को देखने के बाद सभी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

2 घोड़ों को उठाकर पटका

जानकारी के अनुसार, जब भैंसे ने ढोल की आवाज़ सुनी, तो वह अनियंत्रित होकर अपनी रस्सी छुड़ाकर भागने लगा। सभी लोगों के लिए भैंसे को काबू करना काफी मुश्किल हो गया था। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं भागने के बाद भैंसे ने अपने सामने खड़े हुए 2 घोड़ों को अपने सींगों से मारकर उठा पटका।

जीप की उड़ाई धज्जियां

घोड़ों को निशाना बनाने के बाद भी भैंसा गुस्से से शांत नहीं हुआ और वह लगातार इधर-उधर भागता रहा। इसी बीच उसने पास ही खड़ी एक जीप को जोरदार टक्कर मार दी और गाड़ी को चकनाचूर कर दिया। भैंसे का यह भयानक रूप देखकर वहां मौजूद ग्वालों और पर्यटकों में काफी हड़कंप मच गया। भैंसे से बचने के लिए सभी मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे।

भैंसे का वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने वाले सभी दर्शक अलग-अलग सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – थाईलैंड की महिला से मांगी थी Kiss! अब उदयपुर में विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Team Desk