Rajasthan: जयपुर समेत कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Summary :

Rajasthan: दिल्ली-NCR में तेज भूकंप के साथ ही राजस्थान के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। राजस्थान के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सीकर, जयपुर समेत कई जिलों में झटके महसूस किए गए है। बता दें कि भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और सुबह 9:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। लगभग 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके से धरती कांपी। राजस्थान में तीसरा भूकंप राजस्थान में आज आया भूकंप अब तक का तीसरा भूंकप है। बता दें कि वर्ष 2025 में अभी तक राजस्थान…

Rajasthan: दिल्ली-NCR में तेज भूकंप के साथ ही राजस्थान के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। राजस्थान के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सीकर, जयपुर समेत कई जिलों में झटके महसूस किए गए है। बता दें कि भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और सुबह 9:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। लगभग 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके से धरती कांपी।

राजस्थान में तीसरा भूकंप

राजस्थान में आज आया भूकंप अब तक का तीसरा भूंकप है। बता दें कि वर्ष 2025 में अभी तक राजस्थान में तीन बार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। सबसे पहले फरवरी महीनें में राजस्थान के कई जिलों में भूकंप आया था। दूसरी बार भी फरवरी को 3.6 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए थे और आज राजस्थान के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

हरियाणा में भूकंप का केंद्र

आज सुबह-सुबह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बता दें कि भूकंप का केंद्र झज्जर में था और यह भूकंप लगभग 10 किलोमीटर नीचे आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रती 4.4 मापी गई थी।

घऱों से बाहर निकले लोग

आज सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। भूकंप से किसी भी प्रकार की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।

ALSO READ: Earthquake: Delhi-NCR में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता दर्ज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।