राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह के घर पर ED का छापा

Summary :

राजनीति से प्रेरित कार्रवाई, ED से नहीं डरते: प्रताप सिंह

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पर्ल एग्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े 48,000 करोड़ रुपये के निवेशक धोखाधड़ी मामले में राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर छापा मारा। खाचरियावास ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उनके समर्थकों ने उनके घर के बाहर नारेबाजी की।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पर्ल एग्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मामले में  जांच के तहत राजस्थान कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के परिसरों की तलाशी ली। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास और पंजाब में आप नेता कुलवंत सिंह के परिसरों सहित 15 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली, जो 48,000 करोड़ रुपये के निवेशक धोखाधड़ी से संबंधित है। खाचरियावास ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है, क्योंकि वह सरकार के खिलाफ. बोलते रहे हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह ईडी से डरते नहीं ईडी की कारवाई की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक उनके आवास के बाहर पहुंच गए और उनके समर्थन में नारे लगाने लगे।

Waqf Bill को चुनौती देने पर राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर तलाशी

जांच एजेंसी की एक टीम उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के भतीजे प्रताप सिंह खाचरियावास के पैतृक घर पहुची और तलाशी ली। खाचरियावास ने संवाददाताओं से कहा, वे परिसर की तलाशी के लिए नोटिस लेकर आए हैं। उन्होंने किसी कंपनी से संबंधित नोटिस नहीं दिया। बता दें कि आरोप है कि कंपनी ने 18 वर्षों में 58 मिलियन निवेशकों से अवैध रूप से कम से कम 49,100 करोड़ रुपये एकत्र किए थे।

क्या है पूरा मामला?

यह तलाशी पर्ल एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) से संबंधित 48,000 करोड़ रुपये की निवेशक धोखाधड़ी के मामले में है। इसके अलावा, पीएसीएल और सहयोगी संस्थाओं की संपत्तियों को अवैध रूप से बेचने के लिए दिवंगत निर्मल सिंह भंगू के सहयोगियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में ईडी की कई टीमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में 15 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। केंद्रीय एजेंसियों के समर्थन में उतरते हुए राजस्थान के मंत्री और भाजपा नेता जोगाराम पटेल ने ईडी की कार्रवाई का बचाव किया और कहा कि एजेंसी स्वतंत्र रूप से काम करती है। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।