जयपुर में बुजुर्ग महिला से बेरहमी से लूटपाट, कान के टॉप्स और सोने की चेन नोचकर फरार हुआ बदमाश, CCTV फुटेज आया सामने

Summary :

Elderly Women Robbed in Jaipur: राजस्थान के जयपुर से दिनदहाड़े लूटपाट का एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां एक बदमाश बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला को बेरहमी से नीचे पटककर लाखों रुपये के सोने के गहने लूटता हुआ दिख रहा है। यह वारदात सोडाला थाना क्षेत्र के जमुना नगर की बताई है। यहां रहने वाली 74 वर्षीय संतोष अग्रवाल 2 जून की दोपहर करीब 12:40 बजे पास के मंदिर से दर्शन कर अपने अपार्टमेंट लौट रही थीं। जैसे ही वह अपनी बिल्डिंग के पास पहुंचीं, पीछे से घात लगाकर आ रहे लुटेरे ने अचानक उन पर हमला कर…

Elderly Women Robbed in Jaipur: राजस्थान के जयपुर से दिनदहाड़े लूटपाट का एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां एक बदमाश बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला को बेरहमी से नीचे पटककर लाखों रुपये के सोने के गहने लूटता हुआ दिख रहा है। यह वारदात सोडाला थाना क्षेत्र के जमुना नगर की बताई है। यहां रहने वाली 74 वर्षीय संतोष अग्रवाल 2 जून की दोपहर करीब 12:40 बजे पास के मंदिर से दर्शन कर अपने अपार्टमेंट लौट रही थीं। जैसे ही वह अपनी बिल्डिंग के पास पहुंचीं, पीछे से घात लगाकर आ रहे लुटेरे ने अचानक उन पर हमला कर दिया और गहने लूटकर फरार हो गया।

 Gold Chain Snatching Jaipur: बीच सड़क बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट

बीच सड़क पर बेखौफ लुटेरे ने बुजुर्ग महिला की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही महिला सुनसान जगह पर पहुंची, बदमाशों ने अचानक से बुजुर्ग महिला को पीछे से जोरदार धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। महिला गिरने के बाद खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन बदमाशों ने बेरहमी दिखाते हुए उसके गले और शरीर पर पहने हुए सारे गहने लूट लिए। दर्द से करहाती और मदद के लिए चिल्लाती महिला की आवाज सुनने वाला आस-पास कोई नहीं था। वारदात क्वे दौरान बदमाशों ने महिला के कानों से सोने के टॉप्स और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली।

Jaipur CCTV Robbery: यहां देखें वीडियो

Jaipur Crime News: 4.30 लाख रुपए के गहने लूटकर बदमाश फरार

बताया जा रहा है कि सोने के आभूषणों की कीमत करीब 4.30 लाख रुपए है। गहने छीनने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए, स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग महिला को संभाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करने और गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।