राजस्थान में फ्रांसीसी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में एक विज्ञापन शूट के लिए फ्रांसीसी महिला भारत पहुंची थी। लेकिन उनके साथ एक क्रू मेंबर ने बलात्कार किया, बाद में आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला 22 जून को एक विज्ञापन शूट के लिए शहर आई थी। 23 जून को पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़गांव थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश गोयल ने कहा कि आरोपी, शूटिंग का क्रू सदस्य है, डिनर पार्टी के बाद उसे अपने कमरे में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न…

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में एक विज्ञापन शूट के लिए फ्रांसीसी महिला भारत पहुंची थी। लेकिन उनके साथ एक क्रू मेंबर ने बलात्कार किया, बाद में आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला 22 जून को एक विज्ञापन शूट के लिए शहर आई थी। 23 जून को पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़गांव थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश गोयल ने कहा कि आरोपी, शूटिंग का क्रू सदस्य है, डिनर पार्टी के बाद उसे अपने कमरे में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

योगेश गोयल का बयान

योगेश गोयल ने कहा कि यहां एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए आई एक फ्रांसीसी महिला के साथ उसकी विज्ञापन शूटिंग टीम के एक सदस्य ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस को इसकी जानकारी 23 जून को मिली। महिला की रिपोर्ट के आधार पर बड़गांव थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। महिला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह 22 जून को उदयपुर आई थी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, बाद में उसे चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर पकड़ लिया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि 7 दिन के अंदर जांच पूरी कर मामला न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ से आरोपी गिरफ्तार

योगेश गोयल ने कहा कि उसी रात क्रू के सदस्य ग्रीक फार्म रेस्टोरेंट में डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान शूटिंग के क्रू मेंबर सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज ने लड़की को सिगरेट पीने के बहाने अपनी कार में बिठाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद वह उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दूसरे दिन की सुबह आरोपी को चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पकड़ा। उसने प्रारंभिक पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 7 दिनों के भीतर हम जांच पूरी कर लेंगे और मामला कोर्ट में पेश करेंगे।

Also Read: Rajasthan में 62 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलाधिकारी भी बदले

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।