Rajasthan में 62 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलाधिकारी भी बदले

Summary :

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला

राजस्थान में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

राजस्थान में रविवार को बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई सूची में 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कई जिलों में कलेक्टर भी बदल गए हैं।आईएएस सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम, जयपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अखिल अरोड़ा को जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी का एसीएस बनाया गया है। इसके पहले वे वित्त विभाग में पदस्थापित थे।

अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की कमान सौंपी गई है। डॉ. संदीप वर्मा को कौशल एवं उद्यमिता विभाग का एसीएस बनाया गया है। कुलदीप रांका को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।आनंद कुमार को वन और पर्यावरण मंत्रालय में भेजा गया है। वहीं, भास्कर सावंत को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कुंजीलाल मीणा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग संभालेंगे।

काना राम सवाई माधोपुर जिले के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट होंगे, कल्पना अग्रवाल टोंक की जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, कमर उल जमान चौधरी भरतपुर जिले के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, पीयूष समरिया कोटा जिले के कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, प्रियंका गोस्वामी कोटपूतली बहरोड़ की कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, अरुण कुमार हसीजा राजसमंद के कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, कमल राम मीणा ब्यावर जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, श्वेता चौहान फलौदी की जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, और महेंद्र खड़गावत डीडवाना कुचामन के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट होंगे। 2014 बैच के आईएएस अफसर कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

बीकानेर में संभागीय आयुक्त रहे डॉ. रवि सुरपुर को प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. टीना सोनी को भरतपुर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर संभाग के आयुक्त होंगे। वहीं, विश्राम मीणा बीकानेर के नए आयुक्त होंगे।

Pakistan ने दिया डोनाल्ड ट्रंप को झटका, ईरान मुद्दे पर चीन-रूस के साथ दिखाई एकजुटता

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.