कांग्रेस ने अलवर जिले के खैरथल व बहरोड़, भीलवाड़ा के जहाजपुर, बूंदी के इंद्रगढ़, चुरू के सुजानगढ़, हनुमानगढ़ के नोहर, जयपुर के शाहपुरा व करौली जिले के हिंडौन में एक-एक वार्ड में जीत दर्ज की।
राजस्थान में नगरपालिका व नगरपरिषद के 16 वार्ड पार्षदों के लिए उपचुनाव में कांग्रेस ने आठ जगह जीत दर्ज की है। भाजपा को पांच वार्डों में जीत मिली जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय विजयी रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को परिणाम जारी किए।
इसके अनुसार कांग्रेस ने अलवर जिले के खैरथल व बहरोड़, भीलवाड़ा के जहाजपुर, बूंदी के इंद्रगढ़, चुरू के सुजानगढ़, हनुमानगढ़ के नोहर, जयपुर के शाहपुरा व करौली जिले के हिंडौन में एक-एक वार्ड में जीत दर्ज की।
वहीं ,भाजपा को भरतपुर के वैर, चुरू के छापर, धौलपुर के बाड़ी व करौली जिले के टोडाभीम व हिंडौन में एक-एक वार्ड में जीत मिली है। गंगानगर जिले की गजसिंहपुर नगरपालिका के एक व हनुमानगढ़ जिले की रावतसर नगरपालिका के दो वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इन वार्डों में मतदान दस जून को हुआ था।
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का एक-एक विधायक है। जीएफपी विधायक और निर्दलीय विधायक भाजपा नीत सरकार का समर्थन कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में कांग्रेस के दस विधायकों ने बीते एक पखवाड़े में भगवा दल में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हालांकि यह प्रस्ताव स्वीकार करने से इंकार कर दिया क्योंकि विधानसभा में उसके पास पर्याप्त बहुमत है और मौजूदा सरकार अपने सहयोगी दलों की मदद से अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चोडणकर ने हालांकि भाजपा नेता के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया। तेंदुलकर का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब चोडणकर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उनके विधायकों को भगवा दल में शामिल होने के लिए करोड़ों रुपये देने की पेशकश कर रही है।
तेंदुलकर इस आरोप को खारिज कर चुके हैं। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 17 और कांग्रेस के 15 विधायक हैं। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के (जीएफपी) के तीन, तीन निर्दलीय और राकांपा व महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का एक-एक विधायक है। जीएफपी विधायक और निर्दलीय विधायक भाजपा नीत सरकार का समर्थन कर रहे हैं।