राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एवं उत्तरी हवा के कमजोर होने से रात का तापमान बढ़ेगा, जिससे लोगों को आज से कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। शनिवार को शीतलहर और कोहरे से कई शहरों का तापमान गिरा। सीकर, जयपुर, पिलानी, अजमेर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार से भरतपुर, जयपुर संभाग के 11 जिलों में बारिश हो सकती है। 26 और 27 दिसंबर को तेज बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं ओले गिरने के आसार हैं।
आज सर्द हवा का कम रहेगा प्रभाव
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को राज्य में सर्द हवा का प्रभाव कम होगा। सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। अगले एक हफ्ते में कई शहरों में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री रह सकता है। बीते 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 26.2 डिग्री बाड़मेर में रहा। जोधपुर में 25.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.8, चूरू में 23.4, जैसलमेर में 21.4, कोटा में 23.5, जयपुर में 23.9, अजमेर में 24.2 और उदयपुर में 22.8 डिग्री दर्ज हुआ।
रात में कम होगी सर्दी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 25 और 26 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर सक्रिय होगा। इस सिस्टम का असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में दिखेगा। इस सिस्टम के सक्रिय होने से उत्तर से आने वाली हवा थमेगी और पूर्वी हवा का प्रभाव बढ़ जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




