जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द, छात्रा के सुसाइड मामले में CBSE का बड़ा एक्शन

Summary :

Jaipur Neerja Modi School News: जयपुर के प्रतिष्ठित नीरजा मोदी स्कूल को लेकर CBSE ने कड़ा एक्शन लिया है। यह कार्रवाई कक्षा 4 की एक छात्रा अमायरा की 1 नवंबर 2025 को स्कूल परिसर में चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत के मामले में ली गई है। बोर्ड ने कहा कि यह हादसा केवल दुर्भाग्य नहीं था, बल्कि स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही का नतीजा था, जिसे समय रहते रोका जा सकता है। CBSE ने कहा है कि छात्र सुरक्षा नियमों के घोर उल्लंघन के लिए स्कूल पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा। सबके मन में ये सवाल होगा कि अगर…

Jaipur Neerja Modi School News: जयपुर के प्रतिष्ठित नीरजा मोदी स्कूल को लेकर CBSE ने कड़ा एक्शन लिया है। यह कार्रवाई कक्षा 4 की एक छात्रा अमायरा की 1 नवंबर 2025 को स्कूल परिसर में चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत के मामले में ली गई है। बोर्ड ने कहा कि यह हादसा केवल दुर्भाग्य नहीं था, बल्कि स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही का नतीजा था, जिसे समय रहते रोका जा सकता है। CBSE ने कहा है कि छात्र सुरक्षा नियमों के घोर उल्लंघन के लिए स्कूल पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।

सबके मन में ये सवाल होगा कि अगर स्कूल बंद हो गया, तो छात्रों की बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? हालांकि 10वीं और 12वीं क्लास बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट उसी स्कूल से एग्जाम दे सकेंगे, ताकि उनकी परीक्षा प्रभावित न हो। लेकिन स्कूल के किसी भी क्लास में नया एडमिशन लेने पर रोक लगा दी गई है।

Jaipur Girl Suicide Case: रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां उजागर

Jaipur Neerja Modi School News
Jaipur Girl Suicide Case (Image- Social Media)

छात्रा कि मौत के बाद CBSE ने दो सदस्यीय कमेट का गठन किया था। समिति ने स्कूल के अंदर निरिक्षण किया और अपनी रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां उजागर की। रिपोर्ट में कहा गया कि स्कूल के अंदर छात्रों की सुरक्षा के लिए कोई आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं मौजूद नहीं थी। CCTV निगरानी अपर्याप्त थी और ऊंची मंजिलों पर सेफ्टी नेट या मजबूत रेलिंग का अभाव था। काउंसलिंग सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा था और एंटी-बुलिंग, POCSO और चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटियां सक्रिय नहीं थीं। इसके अलावा, छात्र और स्टाफ आईडी कार्ड नहीं पहनते थे, जिससे पहचान और निगरानी में कमी थी। अलग-अलग फ्लोर पर स्टाफ की कमी भी एक बड़ी चूक मानी गई।

आखिरी 45 मिनट में छात्रा ने टीचर से संपर्क किया

पैनल ने पाया कि क्लास टीचर बच्ची की परेशानी पर कोई कार्रवाई करने में नाकाम रही, जबकि बच्ची ने अपने आखिरी 45 मिनट में पांच बार टीचर से संपर्क किया था। जांच रिपोर्ट, उपलब्ध रिकॉर्ड और स्कूल के जवाब को देखते हुए, यह साफ़ हुआ है कि स्कूल के एफिलिएशन बाय-लॉज के अनिवार्य प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन किया है।

Jaipur Amyra Case: छात्रा ने स्कूल में किया सुसाइड

Jaipur Neerja Modi School News
Jaipur Amyra Case (Image- Social Media)

आपको बता दें कि नवंबर में जयपुर के मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में चौथी क्लास की एक 9 साल की छात्रा अमायरा ने स्कूल के पांचवी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद राजधानी जयपुर में जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में करीब दो महीने बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए CBSE ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है।

यह भी पढ़ें: Operation Chakravyuh : राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता, 1.203 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।