KhatuShyam Ji New Year Mela: राजस्थान के सीकर में विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में देश-दुनिया से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को मद्देनजर रखते हुए 5 जनवरी तक VIP दर्शन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। अब सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार में लगकर ही बाबा श्याम के दर्शन करने होंगे। मंदिर प्रशासन का कहना है कि मेला और नए साल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
नए साल, एकादशी और पांच दिवसीय मेले के संयोग के कारण खाटूधाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंगलवार को ही लाखों की संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। अनुमान है कि एक सप्ताह में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।
KhatuShyam Ji New Year Mela: नए साल पर खाटूधाम दर्शन के लिए जरूरी नियम

- खाटूधाम में पांच दिवसीय नववर्ष मेला शुरू हो चुका है, जो 2 जनवरी तक चलेगा।
- इस दौरान दर्शन व्यवस्था फाल्गुन मेले की तर्ज पर लागू की गई है।
- मंदिर प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी श्रद्धालु को VIP सुविधा नहीं दी जाएगी।
- मंदिर प्रशासन का कहना है कि दर्शन व्यवस्था में समानता और अनुशासन बनाने और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Khatushyam Ji Rajasthan Fair: सीकर प्रशासन ने किया इंतजाम

मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं। सीसीटीवी कैमरों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती से व्यवस्था को मजबूत किया गया है। नया साल और मेला का मौका देखते हुए मंदिर प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, पुलिस बलों की संख्या भी बढ़ाई गई है और शहर में ट्रैफिक निगरानी भी मुस्तैदी से की जाएगी।
खाटू श्यामजी नो व्हीकल जोन घोषित
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को दखते हुए खाटूश्यामजी क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। रींगस से पैदल आने वाले भक्तों के लिए एक बड़ा पैदल पार पथ बनाया गया है। श्रद्धालु रींगस रोड, मेला डायवर्जन, चारण खेत, लखदातार मैदान और कुमावत कृषि फार्म से होते हुए मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य मेला मैदान में 75 फीट चौड़ी जगह में 14 अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं।
Khatu Shyam Darshan: मेले के लिए खास इंतजाम

नववर्ष मेले के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेगें। फिलहाल मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद है और सभी भक्त सामान्य तरीके से बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर कमेटी का दावा है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दो दिन में लगभग 6 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान भी मंदिर में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कमेटी ने सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।
Also Read: IRCTC Shirdi Tour Package, से शिरडी तक का सफर अब और भी आसान, जानें किराया और सुविधाएं


Download Android App
Download iOS App




