Shirdi Sai Baba Tour Package: शिरडी भारत के सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई लोग मानते हैं कि यहां का सफर महंगा पड़ता होगा, लेकिन अगर आप यहां सही प्लानिंग के साथ जाते हैं, तो आराम से शिरडी के दर्शन कर सकते हैं। चाहे आप ट्रेन से जाना चाहें, बस से या शेयर टैक्सी से, कम बजट में कई किफायती विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा Shirdi Sai Baba Tour Package में रहने, खाने और घूमने के लिए भी कई सस्ती और साफ-सुथरी जगह हैं।
अगर आप शिरडी साई बाबा के दर्शन करने का मन बना रहे हैं, लेकिन आपकी जेब थोड़ी टाइट है, तो अब सोचने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको ऐसा बजट-फ्रेंडली प्लान बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से Shirdi Sai Baba के दर्शन कर पाएंगे।
Shirdi Sai Baba Tour Package: शिरडी साई बाबा का दर्शन हुआ आसान

Shirdi Kaise Jaye By Train: कैसे करें यात्रा
अगर आप शिरडी जाने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले फ्लाइट को छोड़कर सस्ता ऑप्शन चुनिए। इसके लिए सबसे सस्ता और आरामदायक ऑप्शन ट्रेन है। मनमाड या फिर सीधा शिरडी के लिए ज्यादातर शहरों से सीधे या कनेक्टिंग ट्रेनें मिल जाती हैं। इसके साथ-साथ यहां जाने के लिए स्लीपर/नॉन-एसी बसें कम खर्च में उपलब्ध होती हैं। अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं, तो नासिक या मनमाड़ से शिरडी तक बहुत कम किराए में मिल जाती हैं।
कहां रुकना चाहिए?
वैसे तो शिरडी में कई बड़े होटल हैं, जहां का किराया 5000 रुपये प्रतिदिन से भी ज्यादा है। लेकिन अगर आप Shirdi Sai Baba Mandir Tour Package से इस मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यहां कई धर्मशालाएं, बजट-लॉज और भक्त निवास कम पैसों में उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, अगर आप पहले से प्लान कर लेंगे, तो मंदिर ट्रस्ट की रूम बुकिंग भी किफायती होती है। बस, इसकी बुकिंग आपको काफी पहले करानी पड़ेगी।

खाना कहां खाएं
शिरडी में भोजन करने के लिए बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको शिरडी में सस्ते और साफ-सुथरे लंगर, दक्षिण भारतीय भोजनालय और थाली सिस्टम आसानी से मिल जाते हैं। जहां एक तरफ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से आयोजित लंगर में आपको फ्री में भोजन मिल जाएगा, तो वहीं अगर आप लंगर में नहीं खाना चाहते हैं, तो मंदिर के आस-पास कम दाम में भरपेट खाना भी आपको मिल जाएगा।
कैसे करें दर्शन?
अब आखिर में जान लें कि यदि आप भीड़भाड़ से बचकर दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको सुबह 4–5 बजे काकड़ आरती के समय जाना बेहतर होता है। ऑनलाइन दर्शन पास पहले से बुक करने पर समय बचेगा और खर्च भी कम होगा। सुबह के दर्शन सबसे अच्छे माने जाते हैं।
Chennai Shirdi Tour package: शिरडी टूर पैकेज

अगर आप Chennai Shirdi Tour Package से साई बाबा के दर्शन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको ऐसे ही एक बेहतरीन IRCTC Chennai Tour Package के बारे में बताएंगे, जिससे आपका सफर होगा और भी आसान।
- इस पैकेज से चेन्नई के लोग दर्शन करने का प्लान बना सकते हैं।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज का नाम CHENNAI-SHIRDI PACKAGE है, पैकेज कोड SMR050 है।
- पैकेज से हर बुधवार आप टिकट बुक कर सकती हैं। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज फीस
- पैकेज में आपको 3AC और 2AC कोच में सफर करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस- अकेले सफर करती हैं, तो पैकेज फीस 5500 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3650 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3450 रुपये है।
Shirdi Sai Baba Mandir Tour Package: पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- कंफर्ट पैकेज के लिए 3AC और स्टैंडर्ड पैकेज के लिए स्लीपर क्लास में आने जाने की टिकट बुक करने का ऑप्शन ऊपर दिए गए बजट के अंदर ही मिलता है।
- स्टैंडर्ड और कंफर्ट दोनों पैकेजों के लिए शेयरिंग बेसिस वाहन की सुविधा मिलेगी, जो आपको मंदिर दर्शन करवाएगी और होटल लेकर जाएगी।
- साईनगर शिरडी में 1 रात के लिए AC आवास मिलेगा।
- टोल, पार्किंग और सभी लागू कर इस पैकेज में शामिल है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
Also Read: New Year पर घूमने का है प्लान, तो IRCTC के इस शानदार Tour package के साथ करें Amarnath Yatra


Download Android App
Download iOS App



