IRCTC Amarnath Yatra Package: नए साल पर लोग जगह-जगह घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, तो IRCTC के टूर पैकेज की मदद से साल 2025 के अंत में या नए साल 2026 में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस ट्रिप पर आप अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ भी जा सकते हैं। आइए जानते हैं, IRCTC के इस टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और कितना खर्च आएगा। जानिए इस टूर पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं।
IRCTC Amarnath Yatra Package: IRCTC के इस टूर पैकेज से करें अमरनाथ यात्रा

अगर आप भी साल के अंत में या नए साल 2026 में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का ये टूर पैकेज आपके लिए एक अच्छा अवसर बन सकता है।
आप इन यात्राओं को अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं और घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
Amarnath Tour Package: सोशल मीडिया पर दी जानकारी

- IRCTC ने इन टूर पैकेजों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।
- IRCTC ने बताया कि देश के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की यात्रा हेतु IRCTC अलग-अलग टूर पैकेजों का संचालन कर रहा है।
- इसमें हैदराबाद-श्री शैलम-रामोजी फिल्म सिटी टूर पैकेज है, जो 28 नवंबर, 30 जनवरी और 19 मार्च को दिल्ली से शुरू होगी।
- इस पैकेज में 3 रात व 4 दिन की यात्रा की जाएगी। इस यात्रा को आप ₹33,400 प्रति व्यक्ति से शुरू कर सकते हैं।
- इसी क्रम में IRCTC इंदौर, उज्जैन यात्रा सेवा का संचालन कर रहा है।
- जो 15 नवंबर, 25 दिसंबर, 12 फरवरी और 21 मार्च को दिल्ली से शुरू होगी।
- यह यात्रा 3 रात और 4 दिन की होगी। इस यात्रा की शुरुआत ₹25,800 प्रति व्यक्ति से है।
- IRCTC के इस टूर पैकेज में आपको खाने-रहने और घूमने की सभी सुविधाएं मिलेंगी।
कैसे करें बुकिंग?

आप इन यात्राओं की बुकिंग या अधिक जानकारी के लिए irctctourism.com पर जा सकते हैं।
Also Read: New Year पर करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC लाया है बेहद सस्ता और शानदार Tour Package


Download Android App
Download iOS App




