बर्फिले डेविन तूफान का कहर, आपातकाल लागू, 1802 फ्लाइट रद्द, 22,349 उड़ानों में देरी

Summary :

Winter Storm Disrupts Travel in US: सर्दियों की छुट्टी में लोग घूमने या बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए जाते है। इसी बीच अमेरिका में इस समय ट्रैवल सीजन पीक पर रहता है क्योंकी भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए कई लोग यात्रा करते है। इसी बीच अमेरिका में तूफान और भारी बर्फबारी के अनुमान के कारण उड़ान सेवा चरमरा गई है। एयरलाइंस ने अभी तक 1,800 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है और हजारों उड़ाने देरी से संचालित हो रही है। गंभीर सर्दियों के तूफान के चलते उड़ानें के पहिए पीक सीजन में थम गए है और चेतावनी भी…

Winter Storm Disrupts Travel in US: सर्दियों की छुट्टी में लोग घूमने या बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए जाते है। इसी बीच अमेरिका में इस समय ट्रैवल सीजन पीक पर रहता है क्योंकी भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए कई लोग यात्रा करते है। इसी बीच अमेरिका में तूफान और भारी बर्फबारी के अनुमान के कारण उड़ान सेवा चरमरा गई है। एयरलाइंस ने अभी तक 1,800 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है और हजारों उड़ाने देरी से संचालित हो रही है। गंभीर सर्दियों के तूफान के चलते उड़ानें के पहिए पीक सीजन में थम गए है और चेतावनी भी जारी की है।

Winter Storm Disrupts Travel in US
Winter Storm Disrupts Travel in US

Winter Storm Disrupts Travel in US

Winter Storm Disrupts Travel in US
Winter Storm Disrupts Travel in US

अमेरिका में डेविन तूफान के चलते चेतावनी जारी की गई है और लगातार तूफान तेज होने का अनुमान भी जारी की गई है। साथ ही ग्रेट लेक्स, उत्तरी मिड-अटलांटिक और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड में यात्रा करना बेहद की खतरनाक साबित हो सकता है। नेशनल वेदर सर्विस ने अनुमान लगाया है कि अपस्टेट न्यूयॉर्क से लेकर न्यूयॉर्क सिटी और लॉन्ग आइलैंड सहित ट्राई-स्टेट एरिया तक भारी बर्फबारी हो सकती है और लगभग 4 से 8 इंच तक बर्फ पड़ सकती है।

US Winter Storm

Winter Storm Disrupts Travel in US
Winter Storm Disrupts Travel in US

पीक सीजन में डेविन तूफान के कारण न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में आपातकाल भी लागू कर दिया गया है। यह लागू करने के बाद न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यूयॉर्क सिटी में बर्फबारी शुरू होने का अनुमान है इसलिए आपातकाल लागू किया गया है और तूफान से निपटने के लिए जरूरी साधन एजेंसियों के पास उपलब्ध रहे। बता दें कि जेटब्लू एयरवेज लगभग 225 उड़ाने रद्द कर दी है, डेल्टा एयर लाइन्स ने 212 फ्लाइट्स रद्द कर दी है, रिपब्लिक एयरवेज ने 157 उड़ानें रद्द कर दी है,  अमेरिकन एयरलाइंस ने 146 उड़ानें कैंसिल कर दी है औऱ यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी 97 उडानें रद्द कर दी है।

ALSO READ: जापान में न्यू ईयर से पहले पसरा मातम, एक्सप्रेसवे पर भिड़ी 50 से अधिक गाड़ियां; कइयों की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।