Jaipur Woman Kills Mother : राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को तारतार कर देने वाला सामने आया है. बता दें यहां एक 23 साल की बेटी ने अपनी मां का क़त्ल इसलिए कर दिया क्योंकि वह मां को मिली अनुकंपा की नौकरी हथियाना चाहती थी. घटना 5 दिन पहले की है.
दरअसल जानकारी के अनुसार युवती ने अपनी मां का क़त्ल करने के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दे डाली. नतीजा यह हुआ कि मां भी चली गई और ना नौकरी मिली और न ही प्रोपर्टी. पुलिस ने पूरी साजिश का खुलासा कर साजिशकर्ता बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पांच आरोपियों को दबोच लिया.
युवती आयुषी ने अपनी मां नीरज शर्मा को मारने के लिए खौफनाक प्लाट बनाया जिसमें उसने सफ़ेद रंग की स्कोर्पियो से कुचलकर मारने का प्लान बनाया. इस पूरी घटना को आरोपी युवती ने हिट एन रन की घटना बनाने की कोशिश की मगर वह पकड़ी गई.
टॉर्चर करने की बात

इस पूरे मामले पर मृतका के भाई राकेश कुमार शर्मा का बयान आया है जिसमें उसने बताया कि उसकी विधवा बहन को लंबे समय से टॉर्चर किया जा रहा था.
दर्ज बयान में राकेश बयान के अनुसार 3 जुलाई को घटना के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे आयुषी का फोन आया था कि उसकी मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है और एक्सीडेंट में उसकी मां की डेथ हो गई है. इतना कहकर उसने फोन काट दिया.राकेश को इस पूरे घटनाक्रम में शक पड़ा हुआ तो उसने अगले दिन ही पुलिस को अपनी आशंका बता दी.
उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लोगों से पूछताछ की. जिसमें सामने आया कि नीरज को कुचलने वाली सफेद रंग की स्कॉर्पियो पहले भी इस इलाके में देखी गई थी.
ससुराल वालों का साजिश में शामिल होने का आरोप
राकेश के अनुसार हाल के दिनों में उसकी बहन काफी परेशान चल रही थी. नीरज ने उसको बताया कि उसकी ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं. राकेश ने आरोप लगाया है कि इस साजिश में आयुषी के ससुराल वाले जिसमें सास, जेठ का लड़का बलराम उर्फ रवि और यहां तक कि उसकी खुद की बेटी आयुषी भी इसमें शामिल है. इनकी साजिश थी कि नीरज को मारकर प्रोपर्टी हड़प सकें.























