Kota School Bus Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस आपस में टकराई, 2 मौत; 12 घायल

कोटा में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस आपस में टकराई, 2 मौत; 12 घायल

Kota School Bus Accident

Kota School Bus Accident: राजस्थान के कोटा में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्लीपर बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय बस में सवार ज्यादातर यात्री सो रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कई यात्री खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे।

Kota School Accident News: कैसे हुआ ये हादसा?

Kota School Bus Accident
Kota School Bus Accident

हादसे में दोनों बस चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें से एक चालक की लाश ड्राइवर सीट में बुरी तरह फंसी मिली। राहत एवं बचाव दल ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ। शक जताया जा रहा है कि दिल्ली से इंदौर जा रही बस के चालक को झपकी आ गई और बस आगे चल रहे वाहन में जा टकराई। अज्ञात वाहन टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

School Bus Accident News Today: मृतकों की हुई पहचान

Kota School Bus Accident
Kota School Bus Accident

मृत चालकों की पहचान गिर्राज रेबारी (40) और श्याम सुंदर सेन के रूप में हुई है। बस एमपी नंबर की बताई जा रही है। कैथून थाना क्षेत्र के सर्किल इंस्पेक्टर संदीप शर्मा ने बताया कि घटना में टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक चालक के शव को निकालने के लिए कटिंग उपकरणों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने क्रेन और रेस्क्यू टीम के साथ रात भर राहत कार्य चलाया।

Kota School Bus Accident: पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, ”हमने विस्तृत जांच शुरू कर दी है, दुर्घटना के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।’गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी राजस्थान में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में एक कंटेनर चालक की मौत हो गई थी, जब एलईडी पोल से टकराने के बाद उसका वाहन धमाके के साथ आग की लपटों में घिर गया था।

यह भी पढ़ें: कब से मिलेंगी सर्दियों की छुट्टियां ? ध्यान दें छात्र और पेरेंट्स, जानें अलग-अलग राज्यों में क्या होगा Holiday शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।