एक बार फिर शर्मसार हुआ कोटा! दिनदहाड़े PHD की छात्रा से लूट, बदमाशों ने कहा कि गहने उतारो वरना अपने हिसाब से…

Summary :

Kota PHD Scholar Robbery: कोटा शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर हुई एक और घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी से घर लौट रही एक पीएचडी छात्रा के साथ 80 फीट रोड पर दिनदहाड़े लूट हुई। सड़क पर लोगों की आवाजाही होने के बावजूद तीन बदमाश बेखौफ तरीके से वारदात कर फरार हो गए। Kota PHD Scholar Robbery: पीड़ित छात्रा की जानकारी पीड़ित छात्रा प्रियंका मूल रूप से हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। वह पिछले चार साल से कोटा में रहकर कॉमर्स और मैनेजमेंट…

Kota PHD Scholar Robbery: कोटा शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर हुई एक और घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी से घर लौट रही एक पीएचडी छात्रा के साथ 80 फीट रोड पर दिनदहाड़े लूट हुई। सड़क पर लोगों की आवाजाही होने के बावजूद तीन बदमाश बेखौफ तरीके से वारदात कर फरार हो गए।

Kota PHD Scholar Robbery: पीड़ित छात्रा की जानकारी

पीड़ित छात्रा प्रियंका मूल रूप से हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। वह पिछले चार साल से कोटा में रहकर कॉमर्स और मैनेजमेंट विषय में पीएचडी कर रही हैं। प्रियंका ने बताया कि जैसे ही वह यूनिवर्सिटी से बाहर निकली, तभी बाइक पर आए तीन अज्ञात युवक उसके पास रुके और उसे रास्ते में रोक लिया।

Kota PHD Scholar Robbery (CREDIT-SM)
Kota PHD Scholar Robbery (CREDIT-SM)

बदमाशों ने दिखाई चाकू और पिस्टल

प्रियंका के अनुसार, तीनों बदमाशों में से एक ने चाकू दिखाकर उसके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र (लगभग 13–14 ग्राम) झपट लिया। वहीं बाकी दो बदमाशों ने उसके कानों में पहने 6–7 ग्राम वजन के सोने के झुमके भी उतार लिए। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों की बाइक पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तभी एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे धमकाया।

इसी गहमागहमी में एक ने चाकू से वार करने का प्रयास किया, जिससे प्रियंका के हाथ में चोट भी लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी तेज गति से बाइक भगाकर मौके से भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि बदमाशों ने चाकू और पिस्टल दिखाई और बोले कि गहने उतार दो. वरना हम अपने हिसाब से उतारेंगे.

Kota PHD Scholar Robbery (CREDIT-SM)
Kota PHD Scholar Robbery (CREDIT-SM)

PHD Scholar Robbed in Kota: पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही आरकेपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी महेंद्र मारू के अनुसार, पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Kota Crime Incident: शहर में बढ़ती वारदातों से लोग दहशत में

कोटा शहर में हाल ही में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले कैथूनीपोल इलाके में हुई फायरिंग के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं कैथूनीपोल थाने के पीछे हुए अपहरण के मामले में भी आरोपी तीन दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पकड़े गए। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। शहरवासियों का कहना है कि अगर पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ सकता है।

Kota PHD Scholar Robbery (CREDIT-SM)
Kota PHD Scholar Robbery (CREDIT-SM)

लोगों में बढ़ रही चिंता

दिनदहाड़े महिला से लूट की यह घटना आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग खौफ में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए सख्त निगरानी और प्रभावी पुलिस गश्त की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: श्रीगंगानगर से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पंजाब के आरोपी से कनेक्शन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।