Rajasthan: झुंझनूं जिले में एक शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उसे जब अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाकर चिता पर लिटाया गया तो उसकी सांसें चलने लगीं। यहां जानें पूरा मामला।
पोस्टमार्टम के बाद जिंदा हुआ शख्स
राजस्थान के झुंझुनू में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को पोस्टमार्टम के बाद मृत घोषित कर दिया गया। उसके शव को चार घंटे तक डीप फ्रीज में रखा गया। लेकिन जब अंतिम संस्कार के लिए शव दिया गया तो उस मृत व्यक्ति की सांसें चलती हुई दिखाई दीं। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है।
चलने लगीं शख्स की सांसें
झुंझुनू के बग्गड़ में रोहिताश नाम का एक दिव्यांग और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति मां सेवा संस्थान में रह रहा था. गुरुवार की सुबह बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए सरकारी बीडीके अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टर ने रोहिताश को मृत घोषित मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया।
जिंदा होने के बाद ICU में भर्ती
करीब दो घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए संस्थान को सुपुर्द किया गया था। लेकिन अंतिम संस्कार पर ले जाने के दौरान मृत रोहिताश जिंदा हो गया। आनन-फानन में रोहिताश को अस्पताल लाया गया। जहां उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




