Rajasthan: विजयनगर रेप मामले में सड़कों पर आए आक्रोशित लोग, अजमेर बंद का ऐलान

Summary :

हिंदू समाज के आह्वान पर शनिवार यानी आज अजमेर बंद रहा

राजस्थान के विजयनगर में इस समय भारी बवाल मचा हुआ है। रेप और ब्लैकमेल मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। हिंदू समाज के आह्वान पर शनिवार यानी आज अजमेर बंद रहा। आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतर कर हंगामा किया।  प्रदर्शन को देखते हुए आसपास के सभी जिलों में भारी पुलिस तैनात किया गया है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

Maharashtra में माहौल गर्म, Shinde के इस फैसले को CM Fadnavis ने बदला, शिवसेना-BJP में दरार!

जबरदस्ती बंद कराई दुकानें

सुबह 11 बजे हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने बाजारों की सभी दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान कई दुकानदारों से उनकी बहस भी हुई।  इतना ही नहीं बाजार बंद कराने निकले कार्यकर्ताओं ने कई जगह टेम्पो और ई-रिक्शा के पहियों की हवा निकाल दी। वाहन चालकों से उनकी झड़प भी हुई। बाइक पर सवार होकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कई जगह पर लाठी डंडे लिए घूमते रहे। इसके बाद तमाम कार्यकर्ता एक रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां ये कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए और नारेबाजी की। हालांकि आपातकाल सेवाओं पर बंद का असर नहीं देखा गया। स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं को बंद से दूर रखा गया है।

हिंदू बेटियों को फंसाने के लिए 20 लाख मिलते हैं, लव जिहाद पर BJP विधायक T Raja का बड़ा बयान

13 आरोपी गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। अब तक पुलिस इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी और कैफे संचालक सांवर मल से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस पूर्व पार्षद को 2 मार्च को कोर्ट में पेश कर रिमांड की अपील करेगी। पुलिस ने जेल में बंद सोहेल मंसूरी, लुकमान, आशिक और करीम को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। अब आरोपियों और रिमांड पर लिए गए लोगों के बयानों को क्रॉस चेक किया जाएगा। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।