Rajasthan Balotra Bus Accident: राजस्थान के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव के पास शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक स्लीपर बस सामने चल रहे ट्रेलर से जा टकराई, जिससे मौके पर ही छह यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया (Barmer Balotra Accident News) और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
Rajasthan Balotra Bus Accident: नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा शुक्रवार शाम सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक स्लीपर बस तेज रफ्तार में चल रही थी और उसके आगे एक ट्रेलर जा रहा था। अचानक बस ट्रेलर के बेहद करीब पहुंच गई और पीछे से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग बस के अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को बाहर निकाला।
Balotra Bus Accident: छह की मौत, कई यात्री घायल

इस दुर्घटना में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए राहत और बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद धीरे-धीरे हाईवे पर यातायात सामान्य किया गया।
यह भी पढ़ें: नागौर में 9 साल की बच्ची को स्कूल में आया हर्ट अटैक, मां का रो-रोकर बुरा हाल; 4 माह पहले हुई थी बेटे की मौत


Download Android App
Download iOS App




