HLL Vacancy : मेडिकल क्षेत्र में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय स्वास्थ्य उत्पाद निर्माण कंपनी, HLL लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न 40 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
HLL Vacancy : शुरू हुए आवेदन
एचएलएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो एलिजिबल और इच्छुक कंडीडेटे मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
HLL Vacancy Eligibility Criteria : Eligibility जान लें
HLL ने मैनेजमेंट ट्रेनी के जिन पदों पर आवेदन मांगे हैं, उनमें इंजीनियरिंग के 17, फार्मा के 6, मार्केटिंग के 10, ह्यूमन रिसोर्स के 2, सोशल वर्क के 1, डाटा एनालिस्ट का 1 और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के 3 पद शामिल हैं। एप्लिकेन्ट की Maximum age 27 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। Reserved categories से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार, बीई/बीटेक, बीफार्म, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीबीएम, एमआईबी, एमपीआईबी, पीजीडीपीएम, एमए, एमएचआरएम, बीएससी (गणित/सांख्यिकी) या विज्ञान में ग्रेजुएशन के साथ एमबीए (अस्पताल प्रबंधन) में पूर्णकालिक डिग्री न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।
वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत तय हैं।
Bumper Jobs in HLL : क्या होगा आवेदन शुल्क
मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपए है। एससी, एसटी और पीडब्लू वर्ग के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
Jobs Opening in HLL : होगा CBT टेस्ट, सैलरी 40 हजार से 1,40, 000
एचएलएल की ओर से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), प्रीलिमनरी इंटरव्यू, मानसिक स्वास्थ्य जांच और फाइनल इंटरव्यू के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच होगी।
Form भरने की प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
- लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
यह भी पढ़ें – HPCL में 731 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी डीटेल


Download Android App
Download iOS App




