Rajasthan Board Exam शुरू, जोधपुर में 88,920 परीक्षार्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा

Summary :

परीक्षा के लिए जिले में 255 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जोधपुर जिले के 88 हजार 920 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए जिले में 255 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संवेदनशील 6 परीक्षा केंद्र हैं और अति संवेदनशील 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा के मुताबिक, जोधपुर जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 88,920 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 10वीं के कुल परीक्षार्थी 48,212 और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थी 40,708 हैं। परीक्षा केंद्र अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के प्रश्न पत्र को नजदीक पुलिस थाना में सुरक्षा की दृष्टि से रखवाया गया है।

Rajasthan: बीकानेर के लोग Jan Aushadhi Yojana से लाभान्वित, सरकार को किया धन्यवाद

शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में रखे गए हैं। वे परीक्षा केंद्र के संबंधित थाने में हथियारबंद जवान की निगरानी में हैं। साथ ही परीक्षा के समय वीडियोग्राफी के लिए कैमरामैन की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा निगरानी की जाएगी, जिसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन के सामने माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में बनाया गया है।

बता दें कि सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से लाइव निगरानी की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस बार पुलिस कमिश्नर से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जवानों को तैनात करने की मांग की है, ताकि हर एक परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

वहीं, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने संबंधित परीक्षा केंद्र अध्यक्ष को विशेष निर्देशित किया है कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए, अगर लापरवाही सामने आई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.