Telangana MLC Election: भाजपा की जीत पर PM Modi ने जताया गर्व

Summary :

BJP ने तेलंगाना में विधान परिषद की तीन में से दो सीटें जीती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना विधान परिषद चुनाव में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को बधाई दी। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने तेलंगाना में विधान परिषद की तीन में से दो सीटें जीत ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा का समर्थन करने के लिए तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

Kedarnath Ropeway Project: अनिल बलूनी ने PM Modi को कहा धन्यवाद

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं तेलंगाना के लोगों को एमएलसी चुनावों में भाजपा के अभूतपूर्व समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई। मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जो लोगों के बीच बड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने इस जीत को जनता और कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की सफलता, जनता के बढ़ते समर्थन और मौजूदा राज्य सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।

भाजपा ने तेलंगाना में विधान परिषद (एमएलसी) की तीन में से दो सीटें जीतकर बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। मेडक- करीमनगर- आदिलाबाद- निजामाबाद (शिक्षक) निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मलका कोमारैया विजयी हुए। वहीं चिन्नामेल अंजी रेड्डी ने करीमनगर- निजामाबाद- आदिलाबाद- मेडक (स्नातक) निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। वारंगल- खम्मम- नलगोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार श्रीपाल रेड्डी पिंगिली ने जीत हासिल की है।

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्नातक एमएलसी चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों की जीत पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों की जीत पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विजेता उम्मीदवारों को बधाई। केंद्र और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकारें राज्य के लोगों की सेवा करती रहेंगी और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.