Rajasthan Budget 2026 Complete Highlights: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज बुधवार को विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट में युवाओं और छात्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि राजस्थान का युवा सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को नौकरी देने वाला बने। इसलिए बजट में स्वरोजगार, कौशल विकास और शिक्षा पर खास जोर दिया गया है।
Rajasthan News: 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए हुई ये घोषणा
कक्षा 10वीं और 12वीं के होनहार छात्रों को 20 हजार रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा, ताकि वे अपनी पसंद का टैबलेट या लैपटॉप खरीद सकें।
Bhajan Lal Sharma: बजट में किसानों को क्या मिला?
राजस्थान के बजट में किसानों को काफी बढ़ावा दिया गया है। दीया कुमारी ने घोषणा की है कि किसानों का ब्याज माफ किया जाएगा। मशीनरी पर ₹160 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी, और 500 नए कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए जाएंगे। नहरी इलाकों में खेती और किसानों को मॉडर्न बनाने के लिए भी बड़े कदम उठाए गए हैं। इससे राज्य के 50,000 किसानों को सीधे कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
Rajasthan Budget 2026: 8वें वेतन पर कमेटी का ऐलान
सरकार ने राजस्थान में आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को भविष्य में लागू करने की देखरेख के लिए एक “हाई-लेवल कमेटी” बनाने की घोषणा की है। यह कमेटी सैलरी में अंतर और प्रमोशन के मुद्दों पर भी ध्यान देगी।
Budget 2026 में हेल्थ पर कितना फोकस? ‘राज ममता’ योजना का ऐलान
राजस्थान बजट में राज ममता की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत मेंटल हेल्थ पर बेहद ध्यान रखा गया है। आधुनिक इलाज के लिए लोगों को खास सुविधा दी जायेगी। डिप्रेशन, एंजाइटी और सुसाइड घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
Diya Kumari: 8 जिलों में सैनिक परिसर का निर्माण
राजस्थान के आठ जिलों में (जोधपुर, फलोदी, खैरथल, ब्यावर, टोंक, शेरगढ़, झुंझुनूं और श्रीगंगानगर में एकीकृत सैनिक परिसर बनाए जाएंगे).
कारगिल शहीदों के बच्चों के लिए बड़ा ऐलान
बजट में कारगिल शहीदों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप पर बड़ा ऐलान किया गया है। 1 अप्रैल, 1999 (कारगिल के बाद) के बाद शहीद हुए या हमेशा के लिए विकलांग हुए सैनिकों के बच्चों के लिए सालाना स्कॉलरशिप को बढ़ाकर ₹2,500 करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, राजस्थान के 400 स्कूलों को “RISE” (राजस्थान इनोवेटिव स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस) के तौर पर डेवलप किया जाएगा। इस पहल पर ₹1,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे, और स्मार्ट क्लास, करियर काउंसलर और मॉडर्न लैब बनाई जाएंगी।
Rajasthan Budget 2026 Complete Highlights: युवाओं को सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा, जिस पर 100% ब्याज अनुदान और मार्जिन मनी सहायता दी जाएगी। योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान है। इस वर्ष 30 हजार युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य है, आगे चलकर एक लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा।
ALSO READ: 43,565.33 करोड़ की नई योजना, रोजगार के अवसर, AI मिशन, देखें UP बजट के कई बड़े प्रावधान


























