वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा कराएगी राजस्थान सरकार, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

Summary :

यह ट्रेन देश भर के तीर्थ स्थलों की यात्रा करेगी

राजस्थान सरकार 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम और मदुरै सहित विभिन्न पवित्र स्थलों की तीर्थयात्रा पर AC ट्रेन से भेजेगी। राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाले विशेष रूप से डिजाइन किए गए डिब्बों वाली AC ट्रेनों में भेजने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन देश भर के तीर्थ स्थलों की यात्रा करेगी।

राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा कराने का फैसला लिया है। इस साल 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम और मदुरै सहित विभिन्न पवित्र स्थलों की तीर्थयात्रा पर AC ट्रेन से भेजेगी। इसके अलावा, 6,000 तीर्थयात्री हवाई यात्रा करके पशुपतिनाथ मंदिर जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों का पहला जत्था आज ट्रेन से रवाना होगा। देवस्थान एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमट ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या में 20,000 की वृद्धि की है और उन्हें राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाले विशेष रूप से डिजाइन किए गए डिब्बों वाली वातानुकूलित ट्रेनों में भेजने का निर्णय लिया है।

देश भर के तीर्थ स्थलों की यात्रा

मंत्री जोराराम कुमट ने बताया कि यह ट्रेन वातानुकूलित होगी, जिससे वरिष्ठ नागरिक आराम से यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाने के लिए डिज़ाइन किया है, जिसमें ऊँट, गौमाता, किले और सांस्कृतिक विरासत स्थलों की छवियाँ शामिल हैं। CM भजनलाल शर्मा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिससे हमारे वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस विशेष यात्रा की शुरुआत होगी। यह ट्रेन देश भर के तीर्थ स्थलों की यात्रा करेगी।

राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक

यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए राजस्थान की संस्कृति को डिज़ाइन किया गया है। जिसमें राज्य पशु, ऊँट, गौमाता, किलों और सांस्कृतिक विरासत स्थलों की छवियों को शामिल किया है। यह ट्रेन देश भर के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करेगी, जिससे लोगों को राजस्थान की जीवंत संस्कृति की झलक मिलेगी। मंत्री जोराराम कुमट ने बताया कि इन नई पहलों के साथ, हमें विश्वास है कि हमारे वरिष्ठ नागरिकों को उनकी तीर्थयात्रा पर परेशानी मुक्त और समृद्ध अनुभव मिलेगा।

राजस्थान में वंदे गंगे जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ, 15 दिनों तक चलेगा अभियान

बता दें कि इससे पहले 4 जून को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संकट की समस्या से निपटने के लिए राज्यव्यापी ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की थी। विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर शुरू होने वाला यह अभियान 20 जून तक चलेगा, जिसमें राज्य भर के विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक जल संरक्षण प्रयास किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।