Rajasthan RBSE Board 10th Result 2026: राजस्थान के 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। जिन छात्रों ने राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का पेपर दिया है, उनका इंतजार ख़त्म होने वाला है। RBSE आज यानी मंगलवार (24 मार्च 2026) को 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट जारी करेगा। इससे पहले, बोर्ड ने संकेत दिया था कि रिजल्ट 23 मार्च को घोषित किए जाएंगे। लेकिन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि यह तारीख बदलकर 24 मार्च कर दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि आप अपना रिजल्ट कहां ओर कैसे देख सकते हैं।
Rajasthan RBSE Board 10th Result 2026: कितने बजे आएगा रिजल्ट?

पहले रिजल्ट 20 मार्च को आने वाला था, फिर तारीख बदलकर 23 मार्च रखी गई थी लेकिन अब आज अंततः रिजल्ट जारी हो जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे दोपहर 1 बजे के करीब जारी करेगा।
Websites to Check RBSE 10th Result: कौन-सी वेबसाइट पर देखें?
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- umang.gov.in
How to Check RBSE 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

- सबसे पहले विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा
- लिंक पर क्लिक करते ही एक विंडो ओपन होगी।
- वहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और फिर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
- विद्यार्थी यहां अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- आखिर में आप इस रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भी रख लें।
यह भी पढ़ें: Delhi रेलवे स्टेशन बना जासूसी का अड्डा? CCTV से Pakistan कनेक्शन का खुलासा


Download Android App
Download iOS App




