CBSE Results 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज यानी मंगलवार को कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार कुल 88.39 फीसदी प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. इस दौरान सभी टॉपर्स में से एक हैं प्रिंस एकेडमी, सीकर, राजस्थान की खुशी शेखावत जिनकी चारों और चर्चा देखी जा रही है. खुशी ने 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक यानी 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुशी ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन किया है. उन्होंने इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल और पेंटिंग जैसे विषयों में पूरे 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेज़ी में 99 अंक हासिल किए. उनकी यह बेहतरीन उपलब्धि सभी को हैरान कर रही है और लोग उनकी मेहनत की खूब सराहना कर रहे हैं. वहीं दूसरी टॉपर के बारे में बात करें तो उनका नाम शावी जैन है. जैन उत्तर प्रदेश के शामिल जिले से हैं. उन्होंने भी 500 में से 499 हासिल किए. शावी जैन शामली के स्कोटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं.
सीबीएसई 12वीं के नतीजों में राजस्थान की खुशी शेखावत ने 99.80% अंक प्राप्त कर टॉप किया। उन्होंने इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल और पेंटिंग में 100 में से 100 अंक और अंग्रेज़ी में 99 अंक प्राप्त किए। उनकी इस सफलता ने सभी को प्रभावित किया है और उनकी मेहनत की सराहना की जा रही है।
CBSE Result 2025: 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 93.60% छात्र हुए पास
प्रिंस एकेडमी से ही की 12वीं तक की पढाई
खुशी ने नर्सरी से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई सीकर स्थित प्रिंस एकेडमी से ही की है. उनका परिवार शिक्षा के प्रति विशेष रूप से समर्पित है. उनके पिता, दिलीप सिंह शेखावत, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी मां, संजु कंवर, एक गृहिणी हैं.
IAS बनना चाहती हैं खुशी
खुशी का मूल निवास स्थान ढोलास, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) है, लेकिन वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ सीकर के धोद रोड क्षेत्र में रह रही हैं. उनका सपना है कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर समाज की सेवा करें.


Download Android App
Download iOS App



