REET Exam: कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों में मिली एंट्री

Summary :

REET Exam: परीक्षा में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए

राजस्थान में आयोजित हो रही राजस्थान अध्यापक पात्रता (रीट) परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। आज लेवल टू की परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की जा रही है, जो 10:00 बजे से शुरू हुई। ये 12:30 बजे हुई। इस परीक्षा में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 49 सरकारी और 25 निजी विद्यालय शामिल हैं। जोधपुर जिले के 22,927 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों को परीक्षा के तय समय से एक घंटा पहले ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि प्रवेश पूरी सुरक्षा के साथ हो और सभी परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरें। परीक्षा केंद्रों के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल को रोका जा सके।

चित्तौड़गढ़ के 6968 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। चित्तौड़गढ़ में 22 सेंटर बनाए गए हैं। गुरुवार को दो पारियों में परीक्षा हुई थी। पहली पारी में 93.9 प्रतिशत और दूसरी पारी में 95.89 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। दूसरे दिन की परीक्षा के लिए भी अच्छी भीड़ देखी गई थी। कई परीक्षार्थी तो समय पर पहुंचे, तो कुछ निर्धारित समय से देरी से पहुंचे, जिसके कारण उन्हें परीक्षा देने का मौका नहीं मिला। यहां चेकिंग करने के बाद फेस स्क्रिनिंग और अंगूठा निशानी ली गई। केंद्रों पर नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए।

वहीं केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई। महिलाओं की ज्वेलरी, हाथ में बंधे धागे और कपड़ों पर लगे एक्स्ट्रा बटन भी काटे गए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देते ही बायोमेट्रिक साइन भी करवाए गए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.